View updated successfully प्रदेश सरकार की योजनाओं का भाजपा करेगी जमीनी पड़ताल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
प्रदेश सरकार की योजनाओं का भाजपा करेगी जमीनी पड़ताल
राजनीति

प्रदेश सरकार की योजनाओं का भाजपा करेगी जमीनी पड़ताल

05 May 2023 400 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। भाजपा ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर रणनीति बनाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जमीनी पड़ताल करने वाले है। वही इधर पार्टी सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ भाजपा के प्रदेश मंत्रियों की घंटों बैठक में यह नीति बनी है। जिसमे भाजपा का अगला टारगेट भूपेश बघेल सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना है। भाजपा के पदाधिकारी गोठानों तक जाएंगे और हितग्राहियों से बात करके फीडबैक लेंगे।


भ्रष्टाचार का आरोप गोबर-गोठानों में


इसके पहले भी भाजपा के निशाने में गोबर-गोठान रहा है। जहा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि गोबर-गोठानों में भ्रष्टाचार हुआ है और भाजपा सरकार आई तो इससे जुड़े सभी लोग जेल जाएंगे। जिसके बाद अब भाजपा अपने दावों की पड़ताल खुद करने में जुट गई है। इधर भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा है कि हम गोठानों तक जाएंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। वही यह कार्यक्रम ठीक उसी तरह होगा जैसा भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पड़ताल करने को माेर आवास, मोर अधिकार अभियान चलाया था। इस पड़ताल के बाद भाजपा का दावा था कि प्रदेश के 16 लाख परिवारों को छत नसीब नहीं हुई है।


मुद्दा बनेगा तेंदूपत्ता


प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों को तेंदूपत्ता का बोनस नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को बीमा का लाभ मिलता था वह भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा चरणपादुका और साड़ी देते थे। संग्राहक के परिवार में पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दे रही है। इन मुद्दों को लेकर बस्तर में भी लगातार आंदोलन चलेगा।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला