View updated successfully भाजपा एक महीने तक देश भर में करेगी जनसंपर्क अभियान
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
भाजपा एक महीने तक देश भर में करेगी जनसंपर्क अभियान
राजनीति

भाजपा एक महीने तक देश भर में करेगी जनसंपर्क अभियान

31 May 2023 460 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता किया। वही उन्होंने बताया कि भाजपा ने केंद्र की सत्ता में नौ साल पूरे होने पर देश भर में एक महीने तक जनसंपर्क अभियान को शुरू करने का फैसला किया है। वही पीएम मोदी 31 मई मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से करेंगे। वहिबुन्होंमे कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के शानदार 9 वर्ष पूरे किए हैं। ये नौ साल वास्तव में भारत के लिए युगपरिवर्तनकारी रहे हैं। देश ने जिन ऊंचाइयों को छूआ है, वह निस्संदेह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा बीते 9 वर्ष वास्तव में भारत के नवनिर्माण के, गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। वही आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। अगले एक महीने में देश भर में इस तरह की 51 महारैली आयोजित की जायेगी।


इधर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा बीते 9 सालों में भारत ने "पालिसी पैरालिसिस" से "डिसाइसिव पालिसी" और अर्थव्यवस्था में "फ्रेजाइल फाइव" से "टाप फाइव" की यात्रा की है। वही भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के "अपना परिवार अपना विकास" की नीति को दरकिनार कर "सबका साथ, सबका विकास" की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को एक त्यौहार के रूप में मनाने जा रही है। वही उमोन आगे कहा कि पार्टी ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के पीएम मोदी के मंत्र को जन-जन तक पहुचाने की योजना बनायी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 31 मई से 30 जून तक एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। वही 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से 10 लाख बूथों पर समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं संपर्क करेंगे। 30 दिनों के इस महा जनसंपर्क के अंतर्गत पूरे देश भर में 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस वार्ता आयोजित होंगे। जहा इस दौरान 500 से अधिक लोकसभा और 4,000 से अधिक विधानसभा में 5 लाख से अधिक विशिष्ट परिवारों और हर लोकसभा में 1,000 विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।


बताया जा रहा है कि भाजपा ने 543 लोक सभाओं को 144 क्लस्टरों में बांटा है। जहा हर क्लस्टर में तीन से चार लोक सभा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही हर क्लस्टर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता 8 दिन गुजारेंगे। पार्टी नेताओं और एवं कार्यकर्ताओं की दो टोलियां बनाई गई है व केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों जैसे 288 बड़े नेता इस टोली में रहेंगे। ये 288 नेता हर विधानसभा में एक हजार मुख्य परिवारों से मिलेंगे, उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट देंगे और उनसे समर्थन भी मांगेंगे।


छत्तीसगढ़ में इतने कार्यक्रम होंगे महा अभियान के तहत


30 मई 30 जून के मध्य संपर्क से समर्थन का कायक्रम जिसके अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जायेगा जिसमें शहीद परिवार, 1 प्रमुख खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति तथा समाज में प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा। छत्तीसगढ़ इस सभी अभियान के प्रभारी सौरभ सिंह, विधायक तथा जगदीश रोहरा हैं।


प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक आमसभा सम्पन्न होगी जिसमें लोकसभा के पार्टी के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश स्तर पर राजेश मूणत होंगे।


प्रत्येक लोकसभा में मीडिया संवाद एवं प्रेस वार्ता के प्रभारी अमित चिमनानी होंगे।


प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। प्रभारी संजय श्रीवास्तव और अमरजीत छाबड़ा होंगे।


प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर मीट होगी जिसके प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर होंगे।


प्रत्येक लोकसभा में व्यापारी सम्मेलन होगा प्रभारी चंद सुंदरानी तथा लाभचंद बाफना होंगे।


प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में "विकास तीर्थ" कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय नेताओं को भाजपा सरकार में हुए प्रमुख विकास कार्यों को दिखाने ले जाया जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी अनुराग सिंह देव तथा किशोर राय होंगे।


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन व परिचर्चा वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में होना है। इसके प्रभारी किरण देव व अंबिकेश केसरी होंगे।


प्रत्येक विधानसभा में सभी मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित होगा।(भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित सभी 7 मोर्चा) इसके प्रभारी केदार कश्यप एवं लक्ष्मी वर्मा होंगे।


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रो में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होगा। इसके प्रभारी ओ.पी. चौधरी और नंदलाल मुडामी होंगे।


प्रत्येक विधानसभा में 21 जून को विश्व योग दिवस का कार्यक्रम होगा। इसके प्रभारी संजय अग्रवाल और सरला कोसरिया होंगे।


23 जुन को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 10 लाख मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। इनके प्रभारी विजय शर्मा तथा अमरजीत छाबड़ा होंगे।


घर-घर संपर्क अभियान पार्टी द्वारा 20 से 30 जुन के मध्य पूरे देश के प्रत्येक मतदान केंद्रो में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके प्रभारी विजय शर्मा एवं अमरजीत छाबड़ा होंगे।


लांच किया वेबसाइट


पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org भी लान्च की है। जिसमे भाजपा ने जन संपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड काल नंबर 9090902024 भी लान्च किया है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का मंत्र जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास यात्रा के यही समय है, सही समय है और रुके नहीं, आगे बढ़े के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वही प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासंपर्क अभियान के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल समिति के सदस्य अमरजीत छाबड़ा शामिल रहे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला