Header Ad


भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास बने छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, निगम-मंडल और आयोगों में नई नियुक्तियां



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियों की एक और सूची जारी कर दी है। सरकार ने विभिन्न बोर्डों और संस्थाओं में नए अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए संगठन और शासन के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

जारी सूची के अनुसार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को जिम्मेदारी देने के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस नई सूची में विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों के लिए अन्य नियुक्तियों का भी उल्लेख किया गया है। नियुक्त पदाधिकारियों को शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार की ओर से जारी पूरी सूची के अनुसार संबंधित बोर्डों और संस्थाओं में नियुक्तियां प्रभावी होंगी। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इन नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

देखें सरकार द्वारा जारी पूरी नियुक्ति सूची।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, BHAJPA PRAVAKTA NEWS, GAURISANKAR SHRIVASH NEWS, BJP PRAVAKTA GAURI SHANKAR SHRIVASH BANE CHHATTISGARH KESH SHILPI KALYAN BOARD KE ADHYAKCH NEWS, CHATTISGARH KESH SHILPI KALYAN BOARD ADHYAKCH NEWS, NIGAM MANDAL OR AYOGO ME NIYUKYI NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER