View updated successfully बीजेपी व कांग्रेस से हो सकता है नया चेहरा, विधानसभा में चुनावी हलचल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
बीजेपी व कांग्रेस से हो सकता है नया चेहरा, विधानसभा में चुनावी हलचल
राजनीति

बीजेपी व कांग्रेस से हो सकता है नया चेहरा, विधानसभा में चुनावी हलचल

15 Mar 2023 3,303 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट :- दीपक वैष्णव

 

पब्लिक स्वर,कोंडागांव - जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे नये नये चहरे उभर कर सामने आने शुरु हो गए है। वही भाजपा एवं कांग्रेस आमने - सामने नजर आ रही है। वही आम आदमी पार्टी के साथ साथ छत्तीसगढ़ पार्टी भी इस चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी,सूत्रों की माने तो कोंडागांव विधानसभा से नीलमणि सोढ़ी का नाम सबसे ऊपर उभर कर सामने आ रहा है। आप को बतादे की भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव हारने के बाद से नए चहरे खंगालने शुरू कर दिए है। अब देखना यह है कि पूर्व बस्तर सांसद मानकू राम सोढ़ी के पुत्र शंकर सोढ़ी का नाम कांग्रेस से उभर रहा है तो पुत्री का नीलमणि सोढ़ी का नाम भाजपा से उभरता नजर आ रहा है। हालाँकि भाजपा से लता उसेंडी के नाम के साथ ही तीन लोगों का नाम सामने आ रहा है।  नीलमणि सोढ़ी,बाल सिंह बघेल ,यतीन्द्र सलाम । बाल सिंह बघेल अपने क्षेत्र में सक्रिय राजनीति के नाम से तो यतीन्द्र सलाम समाज कल्याण के नाम से जाने जाते है, जिनका नाम लगातार सामने आता रहा है तो वही नीलमणि सोढ़ी किसी परिचय की मोहताज़ नही क्यों कि सोढ़ी परिवार का राजनीतिक कैरियर 50 से 60 वर्षों का रहा है स्वर्गीय मानकु राम सोढ़ी बस्तर के गांधी के नाम से प्रख्यात है साथ इनकी अपनी पकड़ एक समय मे दिल्ली तक रही है जिसमे देखा गया है कि सोढ़ी ने जिन बारह लोगो के नाम विधानसभा में तय कर दिए उन्ही नामो पर दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रा गांधी व स्वर्गीय राजीव गांधी ने मोहर लगाई है ।

वही कांग्रेस से शंकर सोढ़ी , कैलास पोयाम के नाम भी चर्चाओ में है  सूत्रों का यह भी कहना है कि कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का भी टिकट इस चुनाव में कट सकता है मगर लोगों का यह भी कहना है कि पीसीसी अध्यक्ष का टिकट नही कटेगा। मगर लगातार मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष के बीच के तनाव की बाते अलग अलग सामने आने लगी है ,जैसे जैसे चुनाव सामने आ रहे है कुछ बाते उभर कर सामने आने लगी है। अब देखना यह है कि चुनाव में कोंडागांव विधानसभा में मुख्यमंत्री का आशीर्वाद किसे नसीब होता है क्या सोढ़ी के दोनों पुत्र-पुत्री आमने- सामने रहेंगे या मरकाम का टिकट कटेगा ।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला