Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
अभनपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
राजनीति

अभनपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

06 Jan 2026 1,741 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे नवापारा–अभनपुर मार्ग पर माणिकचौरी और जिओ पेट्रोल पंप के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी और उसने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान नूतन यादव (39 वर्ष) पिता अलकु यादव, निवासी सिरसिदा, कुरूद के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रामायण कार्यक्रमों में बाजा बजाने का काम करता था। हादसे के समय उसने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका और सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल बस का नाम और नंबर सामने नहीं आ पाया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला