View updated successfully पुनिया और सीएम बघेल ने मिशन 2023 को लेकर पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति...
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
पुनिया और सीएम बघेल ने मिशन 2023 को लेकर पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति...
राजनीति

पुनिया और सीएम बघेल ने मिशन 2023 को लेकर पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति...

28 Oct 2022 209 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रदेश में होने वाले 2023 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा आज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि एक बेहतर समन्वय के साथ में आगे काम किया जाए। वहीं बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित हुए। आगे चुनाव की रणनीति किस प्रकार हो कैसे हमें जाना है इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका क्रियान्वयन हमको करना है। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय पुलिस नाम की कोई चीज होती नहीं है, कानून व्यवस्था राज्य की होती है। उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार की मंशा पर उन्होंने कहा कि भीमा मंडावी की हत्या हुई थी उसका क्या अपडेट है? अभी तक कोई नहीं पूछ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नक्सल मोर्चे पर लड़ाई लड़ने पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि शहरी नक्सल के नाम से प्रताड़ित करने की बात होती है और सुधा भारद्वाज को शहरी नक्सली बताकर अंदर कर दिया गया है। भाजपा के खिलाफ होंगे तो धर्म विरोधी हो जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ होंगे तो राष्ट्रद्रोही हो जाते हैं।

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी को लेकर सीएम ने कहा 80 से 85% खरीदी हो गई है। बारदाने की कमी को लेकर बोले कि आने वाले समय में और बरदाना उपलब्ध होगा, जो जूट कमिश्नर है उससे लगातार हमारे अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस साल किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले साल कोरोना काल के चलते जूट मिल ही बंद था।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला