View updated successfully भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा,जाने क्या रही वजह
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा,जाने क्या रही वजह
राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा,जाने क्या रही वजह

05 Sep 2024 1,000 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि रतिया विधानसभा से भाजपा ने मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा का टिकट काट दिया जिसके बाद रतिया विधायक लक्ष्मण ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वही सूत्रों कि माने तो पार्टी से इस्तीफा देने के बाद लक्ष्मण ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की है जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।


ज्ञात हो कि भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी किया था, जहा पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से मैदान में उतारा है। इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने सैनी वर्तमान में करनाल से विधायक हैं वही उम्मीदवारों की लिस्ट में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के 41 विधायकों में से आधे से अधिक को फिर से टिकट दिया गया है। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अपने गढ़ अंबाला छावनी से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव का नाम भी शामिल हैं। आरती को अटेली से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि श्रुति चौधरी को तोशाम से मैदान में उतारा गया है। राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर से मैदान में उतारा गया है। वही दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को कालका से टिकट दिया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली और संजय कबलाना क्रमशः टोहाना और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे। बतादे कि उम्मीदवार 12 सितंबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं वही नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को एक ही चरण में होने हैं और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला