पब्लिक स्वर,धमतरी/ धमतरी जिले के भानपुरी गांव में 1 सितम्बर की रात बुजुर्ग की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने 4 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उनके पास से चोरी गए जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए हैं।
घटना का विवरण
भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपने घर में सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे। उन्होंने मृतक और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, ₹5,000 नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पत्नी रश्मि साहू की रिपोर्ट पर अर्जुनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस की कार्यवाही
धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। लगातार निगरानी, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
बरामद सामान
सोने का ईयररिंग व चांदी का पायल
नगदी ₹1,400/- (विभिन्न आरोपियों से)
लूटा गया मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त दो चाकू और मोटरसाइकिल
वारदात के समय पहने कपड़े व जूते
गिरफ्तार आरोपी
1. धनराज यादव (22 वर्ष), ग्राम भठेली
2. हुपेन्द्र बांधे (18 वर्ष 11 माह), ग्राम भठेली
3. चेतन कुमार साहू (19 वर्ष), ग्राम भठेली
4. कलेश्वर ध्रुव (22 वर्ष), ग्राम कचना
5. हेमसागर मण्डावी (20 वर्ष), ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर
6. सोमप्रकाश देवांगन (36 वर्ष), ग्राम कुर्रा
कानूनी कार्यवाही
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
धमतरी पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

User 1













