Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
पिकनिक स्पॉट में बैंककर्मी युवती और दोस्त से लूट, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

पिकनिक स्पॉट में बैंककर्मी युवती और दोस्त से लूट, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

03 Oct 2026 456 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित कोरी डैम के पास पिकनिक मनाने पहुंचे बैंककर्मी युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। जंगल में छिपकर बैठे स्कूटी सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक से मारपीट की और मोबाइल, बैग व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मामले में कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक, शहर की रहने वाली 23 वर्षीय बैंककर्मी 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ बैंक के काम से कोटा आई थी। काम पूरा होने के बाद सभी लोग घूमने के लिए कोरी डैम पहुंचे थे। इसी दौरान जंगल के पास स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवती के दोस्त के साथ मारपीट की और उसका बैग व मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद बैंककर्मी युवती की शिकायत पर कोटा थाने में अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाका चौक के पास तीन युवक स्कूटी पर घूम रहे हैं और लूटा हुआ मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोटा के कुंवारीमुड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी (29) पिता परविंदर सिंह, रतनपुर क्षेत्र के घासीपुर निवासी रामजी यादव (38) पिता मनहरण लाल यादव और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कोरी डैम के पास लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। मामले में दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद कोरी डैम समेत जिले के पर्यटन और पिकनिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जंगल और सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला