Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
रात में बेटी ने बाहर से बंद किया माता-पिता के कमरे का दरवाजा, सुबह फंदे पर मिली लता की लाश
राजनीति

रात में बेटी ने बाहर से बंद किया माता-पिता के कमरे का दरवाजा, सुबह फंदे पर मिली लता की लाश

06 Sep 2026 504 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लता सिन्हा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मौत से पहले युवती ने अपने माता-पिता को कमरे में बाहर से बंद कर दिया था। दोनों रातभर कमरे में कैद रहे, जबकि घर के हॉल में बेटी फंदे पर लटकी रही। सुबह रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलने के बाद घटना का पता चला।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात घर में सब कुछ सामान्य था। परिवार ने साथ में खाना खाया। इसके बाद लता के माता-पिता अपने कमरे में बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान लता वहां पहुंची और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। माता-पिता ने आवाज लगाई, लेकिन उन्हें लगा कि बेटी मजाक कर रही है। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद दोनों रातभर कमरे में ही बंद रहे।

सुबह काफी समय बीतने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो माता-पिता ने फोन के जरिए रिश्तेदारों से संपर्क किया और उन्हें कमरे में बाहर से बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदारों के साथ आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। डायल-112 को भी सूचना दी गई। टीम ने घर का मुख्य दरवाजा खुलवाया और कमरे में लगा ताला तोड़ा।

कमरे से बाहर आने के बाद माता-पिता हॉल की ओर पहुंचे तो वहां लता फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बैगा से संपर्क को लेकर परिजनों की आशंका

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पिछले कुछ समय से लता का गांव के ही एक बैगा के यहां आना-जाना बढ़ गया था। वह उससे लंबे समय तक फोन पर बातचीत भी करती थी। परिवार ने आशंका जताई है कि युवती किसी मानसिक दबाव या डर में हो सकती थी।

हालांकि, बैगा से संपर्क को लेकर लगाए गए आरोप फिलहाल परिजनों की आशंका मात्र हैं। पुलिस जांच में इस संबंध में कोई ठोस तथ्य सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसका युवती की मौत से कोई संबंध था या नहीं। पुलिस द्वारा बैगा से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

मोबाइल की जांच से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने लता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब कॉल डिटेल और फोन में मौजूद अन्य जानकारी की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले लता किन लोगों के संपर्क में थी और किन नंबरों पर उसकी लगातार बातचीत हो रही थी।

माता-पिता को कमरे में बाहर से बंद करने के बाद हॉल में फांसी लगाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया, क्या वह किसी मानसिक दबाव में थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी—इन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

मगरलोड थाने में पिता हीरालाल सिन्हा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला