View updated successfully पूर्व मुख्यमंत्री की काफिले की कार को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर,देर रात हुई घटना में एक की मौत
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री की काफिले की कार को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर,देर रात हुई घटना में एक की मौत
राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री की काफिले की कार को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर,देर रात हुई घटना में एक की मौत

21 Aug 2024 1,245 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी को झारखंड के सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप बीती रात करीब दो बजे अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक आरक्षी विनय कुमार वानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर उनके आवास जिलिंगगोड़ा छोड़कर वापस आ रहे थे। इस दौरान मुड़िया के समीप एक अज्ञात ट्रक ने एक एस्कॉर्ट गाड़ी को ठोकर मार दी। वही उक्त हादसे में सभी पुलिसकर्मी सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए जिसके बाद सभी घायल जवानों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृत पुलिस चालक पश्चिमी सिंहभूम के बोया का रहने वाला था, फिलहाल उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है पर उनके परिजन अब तक नहीं पहुंचे हैं।

इधर अधिकारी सूत्रों कि माने तो कल चंपाई दो दिनों के बाद दिल्ली से वापस झारखंड पहुंचे, वही उन्होंने बीते दिनों एक्स पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें झामुमो से उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया है। साथ ही आशंका जताई जा रही हैं कि चंपाई अलग पार्टी बनाकर आगामी चुनाव में उतर सकते हैं। बता दें कि कोल्हान की 14 सीटों पर चंपाई की दृढ़ पकड़ देखने को मिलती है। इसके साथ ही वह राज्य के बड़े आदिवासी नेता हैं वही उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। वही इन सब कल्पनाओं के बीच बीती देर रात उन्हें एस्कॉर्ट करने वाली एक गाड़ी के साथ हादसा हो गया। जिस ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी फिलहाल उसके बारे में कोई भी  जानकारी नहीं सामने आई है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला