राजनीति
ग्राम बंजारी से देवरी मार्ग के मुद्दे को अजय चंद्राकर ने जल्द सुलझाने का दिया आश्वासन
रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - विगत कुछ वर्षो से ग्राम कुर्रा देवरी व बंजारी के निवासी बंजारी से देवरी मार्ग की खराबी से काफी परेशान है, मार्ग की जर्जरता इतनी अधिक है की आय दिन इस मार्ग पर दुर्घटना की शिकायत मिलती रहती है इस मुद्दे को ग्राम वासियों ने विधायक अजय चंद्राकर को दिनांक 6 नवंबर को क्षेत्रीय प्रवास के दौरान समस्या से अवगत कराया जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इस समस्या को बहुत ही जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद की किरण नज़र आ रही है क्युकी इस समस्या का बहुत ही जल्द समाधान होने जा रहा है जो कि अरसों से लंबित थी।