Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
सड़क की बदहाली पर भड़के कृषि मंत्री नेताम, कार्रवाई के निर्देश
राजनीति

सड़क की बदहाली पर भड़के कृषि मंत्री नेताम, कार्रवाई के निर्देश

06 Sep 2026 289 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,बलरामपुर। बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों की बदहाल स्थिति अब गंभीर चिंता का कारण बनती जा रही है। अंबिकापुर से प्रतापपुर होते हुए सेमरसोत एनएच-343 को जोड़ने वाली प्रमुख PWD सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी मार्ग से गुजर रहे कृषि मंत्री रामविचार नेताम शिक्षक दिवस कार्यक्रम में करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे।

सड़क की स्थिति देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही कलेक्टर से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क की जल्द मरम्मत कराने को कहा।

बारिश में और बिगड़ी सड़क की हालत

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, बारिश शुरू होने से कुछ महीने पहले PWD विभाग की ओर से सड़क पर पेंच रिपेयर का काम कराया गया था। इसके बावजूद बरसात के बाद सड़क कई जगह फिर से उखड़ गई और गहरे गड्ढे बन गए। बारिश का पानी इन गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है।

दिन के समय वाहन चालक किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में खतरा कई गुना बढ़ जाता है। पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय सफर करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

NH-343 के निर्माण के बीच PWD सड़क बनी अहम

बलरामपुर-अंबिकापुर NH-343 के निर्माण कार्य के चलते मुख्यालय से अंबिकापुर की ओर आने-जाने के लिए यह PWD मार्ग वर्तमान में बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पेंच रिपेयर की गुणवत्ता पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने कुछ महीने पहले किए गए पेंच रिपेयर कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मरम्मत के बावजूद बारिश शुरू होते ही सड़क दोबारा उखड़ने लगी। हालांकि, मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

मंत्री रामविचार नेताम के हस्तक्षेप के बाद अब इस सड़क की मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर प्रशासन पर है। यदि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो बारिश के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला