View updated successfully पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा
राजनीति

पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा

13 Oct 2026 272 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पेपर लीक विवाद के बाद अब परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। खराब रिजल्ट और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का भी समर्थन मिला।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इनमें “एक कचौड़ी, दो समोसा, फैकल्टी का क्या भरोसा” जैसे नारों के जरिए छात्रों ने परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा।

छात्रों की पांच प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष जांच कर संशोधित परिणाम जारी करना, ईयर बैक सिस्टम को पूरी तरह समाप्त कर इसके लिए स्थायी नियम बनाना और चार विषयों में पुनर्मूल्यांकन की सुविधा अनिवार्य करना शामिल है।

इसके अलावा छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफ करने, ग्रेस मार्क्स बढ़ाने तथा RTI के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लागू ‘बुक रेफरेंस’ नियम को समाप्त करने की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणामों को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो।

कांकेर कृषि कॉलेज में 107 में से 100 छात्र फेल

रिजल्ट को लेकर छात्रों की नाराजगी के बीच कांकेर कृषि कॉलेज से सामने आए आंकड़े भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बीएससी कृषि सेकेंड सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज के 107 विद्यार्थियों में से 100 छात्र फेल हो गए। इस परिणाम के बाद विद्यार्थियों में भारी नाराजगी बताई जा रही है।

लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच परीक्षा मूल्यांकन की प्रक्रिया और परिणामों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छात्र चाहते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करे और विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

ABVP ने भी उठाई पुनर्मूल्यांकन की मांग

इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का प्रतिनिधिमंडल भी सक्रिय हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के समक्ष निशुल्क पुनर्मूल्यांकन समेत विद्यार्थियों की अन्य मांगें रखीं। चर्चा के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनर्मूल्यांकन के लिए विषयों की अधिकतम सीमा दो से बढ़ाकर चार कर दी है।

हालांकि, पुनर्मूल्यांकन की सीमा बढ़ने के बावजूद छात्र अन्य मांगों पर भी निर्णय चाहते हैं। अब निगाहें विश्वविद्यालय प्रशासन पर टिकी हैं कि वह ईयर बैक सिस्टम, पुनर्मूल्यांकन शुल्क, ग्रेस मार्क्स और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर क्या कदम उठाता है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुनर्मूल्यांकन से छात्रों की नाराजगी दूर होगी, या विश्वविद्यालय को परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था में व्यापक बदलाव करने होंगे?

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला