पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसका मालिक मौके पर पहुंचा और अपने पालतू को मृत अवस्था में देखकर खुद को संभाल नहीं पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालिक काफी देर तक कुत्ते के शव से लिपटकर रोता रहा। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने साथी से अलग होने को तैयार नहीं था। इस दौरान एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और इंसान व पालतू जानवर के बीच गहरे भावनात्मक रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं। हालांकि, हादसा किस वाहन की चपेट में आने से हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिली हैं।

User 1









