Politics post authorUser 1 09 February 2025

राजधानी की गद्दी पर 27 साल बाद भाजपा ने जमाया अपना कब्जा, देखें पूरी रिपोर्ट



post

पब्लिक स्वर/ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी की गद्दी पर 27 साल बाद अपना कब्जा जमाया हैं बतादे कि इस बार के दिल्ली चुनाव में कुल 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें 96 महिलाओं ने भी अपनी किस्मत आजमाई पर 96 में से महज 5 महिला उम्मीदवारों को ही जीत मिली है। इनमें भारतीय जनता पार्टी की 4 और आम आदमी पार्टी से मात्र एक महिला हैं इस आंकड़े की बात करें तो यह राष्ट्रीय राजधानी में बीते 10 सालों में अब तक सबसे कम हैं वही देश की राजधानी में आधी आबादी यानी महिलाओं का रुतबा घट रहा है। बतादे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 96 महिला प्रत्याशियों ने इलेक्शन लड़ा इनमें केवल पांच महिलाओं को ही जीत हासिल हुईं जिसमें बीजेपी की 4 और आप की एक महिला उम्मीदवार शामिल है, यह आंकड़ा 70 सीटों का 7.1 प्रतिशत है जो दिल्ली में बीते 10 सालों में अब तक का सबसे कम हैं।


बतादे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 96 प्रत्याशी महिलाएं थीं इनमें भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी से 9-9 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, दिल्ली विधानसभा के साल 1993 में पुनर्गठन के बाद पहली बार महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक वोट दिया, जो 60.9 प्रतिशत रहा वहीं 60.2 प्रतिशत पुरुषों ने इस साल मतदान किया।


दिल्ली में जीतने वाली महिलाओं में आतिशी (AAP) – दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को मात दी, जिसमें आतिशी को 52,154 वोट मिले वहीं रमेश बिधूड़ी को 48633 मत प्राप्त हुए जिसके चलते आतिशी ने बिधूड़ी को 3521 वोटों से पराजित किया।


शिखा राय (BJP) – ग्रेटर कैलाश से बीजेपी प्रत्याशी शिखा रॉय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और AAP कैंडिडेट सौरभ भारद्वाज को चुनाव में हराया है बतादे कि शिखा रॉय को कुल 49,594 वोट मिले, वहीं सौरभ भारद्वाज को 46,406 वोट मिले जिसके चलते शिखा ने 3188 वोटों से जीत दर्ज की।


नीलम पहलवान (BJP) – नजफगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी नीलम पहलवान ने AAP उम्मीदवार तरुण कुमार को मात दी बतादे कि नीलम को कुल 101708 वोट मिले तो तरुण कुमार को 72,699 वोट मिले इस दौरान नीलम ने तरुण को 29009 वोटों से शिकस्त दी।


रेखा गुप्ता (BJP) – शालीमार बाग से भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने आप प्रत्याशी बंदना कुमारी को हार का रास्ता दिखाया है बतादे कि रेखा को कुल 68,200 वोट मिले वहीं बंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले वहीं रेखा ने बंदना को 29595 मतों से हराया है।


पूनम शर्मा (BJP) – वजीरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट पूनम शर्मा ने AAP प्रत्याशी राजेश गुप्ता को हराया जिसमें पूनम शर्मा को कुल 54,721 वोट मिले, वहीं राजेश गुप्ता को कुल 43,296 मत प्राप्त हुए इस तरह पूनम ने राजेश को 11,425 वोटों से शिकस्त दी हैं।


You might also like!