View updated successfully भेंडारी स्कूल में बच्ची के थप्पड़ कांड में एक्शन, डीईओ ने बनाई तीन सदस्यों की जांच समिति
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
भेंडारी स्कूल में बच्ची के थप्पड़ कांड में एक्शन, डीईओ ने बनाई तीन सदस्यों की जांच समिति
राजनीति

भेंडारी स्कूल में बच्ची के थप्पड़ कांड में एक्शन, डीईओ ने बनाई तीन सदस्यों की जांच समिति

09 Oct 2026 1,478 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,गरियाबंद - प्राथमिक शाला भेंडरी स्कूल में गणित का सवाल हल न कर पाने पर आठ साल की मासूम छात्रा को शिक्षक थप्पड़ जड़ दिए। बच्ची के गाल पर चोट के निशान दिख रहे हैं और वह इस घटना डरी सहमी है। थप्पड़ मारने वाला शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित है। उन्होंने अपनी गलती भी मान ली है और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही है। 

ग्रामीणों ने शिक्षक पर की कार्रवाई की मांग

फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेंडरी स्थित प्राथमिक शाला में गणित के सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल और कान के पास थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान अभी भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।परिजनों का कहना है कि बच्ची इतनी भयभीत हो गई है कि ठीक से खाना भी नहीं खा रही है और रात में सोने में परेशानी हो रही है। घटना बुधवार, की बताई जा रही है। आठ वर्षीय छात्रा साधना रोज की तरह स्कूल गई थी। इसी दौरान शिक्षक ने उससे गणित का सवाल पूछा।बच्ची सवाल का जवाब नहीं दे पाई तो शिक्षक ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। बच्ची के अनुसार उसके गाल के नीचे कान के पास कई थप्पड़ मारे गए।पीड़ित छात्रा के पिता वेदव्यास ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद राजेश चंद्राकर के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जॉच समिति गठित किया हैं। जिसमे तीन प्राचार्य अजीत जाट, वर्षा नेताम,एम एल कवर को तीन दिवस के भीतर जॉच कर प्रतिवेदन पेश करने की आदेश दिया गया हैं।अब जॉच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही पर ग्रामीणों की नजर हैं। इस घटना के बाद से स्कूल के बच्चे भयभीत हैं।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला