View updated successfully पूर्व सीएम पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए NSUI कार्यकर्ता नकली नोटों का बंडल लेकर पहुंचे उनके निवास स्थान
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
पूर्व सीएम पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए NSUI कार्यकर्ता नकली नोटों का बंडल लेकर पहुंचे उनके निवास स्थान
राजनीति

पूर्व सीएम पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए NSUI कार्यकर्ता नकली नोटों का बंडल लेकर पहुंचे उनके निवास स्थान

18 May 2023 476 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर।  रायपुर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने  विरोध-प्रदर्शन कर दिया।  वही बताया जा रहा है कि डॉ रमन सिंह पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए NSUI के कार्यकर्ता उनके निवास स्थान का घेराव करने पहुंचे थे। जहा इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नकली नोटों का बंडल वाला एक ब्रीफकेस लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को देने की कोशिश की इसके साथ ही उनका पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी भी की।


सूत्रों के अनुसार प्रदेश में शराब घोटाले को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। वही इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर 44,000 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। इसके बाद NSUI के छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वही NSUI रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता वीआईपी रोड स्थित रमन सिंह के निवास का घेराव करने पहुंचे थे। जहा प्रदर्शनकारी द्वारा विरोध जताते हुए नकली नोटों का बंडल वाला ब्रीफकेस लेकर जैसे ही रमन सिंह के घर की ओर बढ़े पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। जहा इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। इधर प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि हम लोग नकली नोटों का बंडल लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को देने का प्रयास कर रहे हैं। वही यदि उन्हें पैसे देखने का इतना ही शौक है तो वे इन नकली नोटों को देखकर अपना मन भर लें। क्योंकि वे जो पैसा भ्रष्टाचार करके लेते हैं वो उनके घर का नहीं प्रदेश की जनता का है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला