Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 01 September 2026

अभनपुर की बेटी मानसी साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, नई दिल्ली में मिला NIFT का दीक्षांत सम्मान



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/नई दिल्ली। रायपुर जिले के अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहदी की होनहार छात्रा मानसी साहू ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर के ब्रह्मकमल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के अखिल भारतीय संयुक्त दीक्षांत समारोह-2026 में मानसी साहू को बैचलर ऑफ डिजाइन (फैशन डिजाइन), NIFT कांगड़ा की उपाधि प्रदान की गई।

भव्य दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री सहित भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और देशभर के विभिन्न NIFT परिसरों के प्रमुख शिक्षाविद् भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में देशभर से चयनित विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं।

ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय मंच तक का सफर

मानसी साहू ग्राम पंचायत मोहदी की पूर्व सरपंच यशोदा साहू एवं जल संसाधन विभाग में सेवारत मेघनाथ साहू की सुपुत्री हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रतिष्ठित फैशन शिक्षण संस्थान NIFT में प्रवेश पाने और सफलतापूर्वक डिग्री हासिल करने तक का उनका सफर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

मानसी ने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि ग्राम मोहदी और अभनपुर क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

मानसी साहू की सफलता की खबर मिलते ही ग्राम मोहदी सहित अभनपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों, ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने मानसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS,ABHANPUR NEWS, RAIPUR ABHANPUR NEWS, MANSI SAHU NEWS, ABHANPUR MOHNDI NEWS, MANSI SAHU NE BADHAYA CHHATTISGARH KA MAAN NEWS, NAI DELHI ME MILA NIFT KA SAMMAN NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER