अभनपुर:विधानसभा स्तरीय बैठक में पहुंचे भाजपा नेताओं का कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
पब्लिक स्वर,अभनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब छत्तीसगढ़ में सक्रिय होते दिख रही है।इसी तर्ज पर प्रदेश स्तरीय नेता रायपुर जिले से सटे अभनपुर में मौजूदा स्थिति को भांपने विधानसभा स्तरीय जनसभा के साथ साथ कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे।इन नेताओं में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक,पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अमिनेश कश्यप पहुंचे।इस दौरान अभनपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेताओं का जमकर स्वागत किया।
भाजपा नेताओं ने आते ही साधा राज्य सरकार पर निशानानेताओं ने आते ही भीड़ में मौजूद लोगों को केंद्र की जनसरोकारी योजनाओं की उपलब्धियों का बखान किया साथ ही राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए वादाखिलाफी की बात कही।