Cg News: AAP ने प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने का लगाया गंभीर आरोप,कहा : खराब है महतारी एक्सप्रेस की स्थिति
पब्लिक स्वर,रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रेसवार्ता की है। वही आपकों बतादें कि आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने DKS और मेकाहारा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर कहा प्रदेश में 8728 पद रिक्त हैं। वही स्टॉफ सविंदा में है, उन्हें नियमित नहीं किया गया है। वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं व महतारी एक्सप्रेस की स्थिति खराब है।
वही झा ने कहा कि रमन सरकार के कार्यकाल में DKS में खूब घोटाले हुए पर आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। रमन सरकार के समय राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी के कारण मरीज़ों को जिला अस्पताल भेजना पड़ता था। वही आप के डॉक्टर विंग्स के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत केसरिया ने बताया कि बिलासपुर सिम्स में न्यूरो विभाग आज तक डेवलप नहीं हो पाया। जिसके चलते मरीज को रायपुर ट्रांसफर करना पड़ता है। वही उन्होंने आगे कहा की चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी, सिटी मशीने नहीं है। वही 23 साल में 15 साल BJP सरकार रही, बाकी कांग्रेस की सरकार ने 36 एजेंडे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बदलने की बात कही थी, पर कोई बदलाव नहीं हुआ। वही छत्तीसगढ़ में कौन होगा आम आदमी पार्टी का चेहरा इस सवाल पर संजीव झा ने कहा छत्तीसगढ़ में जो गंभीरता से काम करेगा यहां के किसान, मजदूर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भी गंभीरता से काम करेगा वो आम आदमी पार्टी का चेहरा होगा।