Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, कई घंटे बाद मिली मदद
राजनीति

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, कई घंटे बाद मिली मदद

06 Sep 2026 349 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले में शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक रातभर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। रविवार सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल की पहचान रितेश सारथी (22), निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रैक पर क्यों बैठा था युवक, पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रितेश रात के समय रेलवे ट्रैक पर बैठा था। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर चोटों के बावजूद वह रातभर ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा रहा।

पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि, वह देर रात रेलवे ट्रैक पर किस वजह से मौजूद था, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के पीछे संभावित कारणों की जांच कर रही है। युवक के वहां किसी काम से जाने, शौच के लिए पहुंचने, चोरी की कोशिश या आत्महत्या के प्रयास समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

परिजनों से भी पूछताछ

सीएसईबी चौकी प्रभारी के मुताबिक घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही युवक के परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। युवक रात में रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसे से पहले वहां क्या कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले को दुर्घटना मानकर सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला