Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
गाली गलौज करने से रोकने पर युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल
राजनीति

गाली गलौज करने से रोकने पर युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

08 Dec 2025 593 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा (बी) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक की जान ले बैठा। धारदार हथियार से हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान रोहित नाग के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर आया हुआ था और घर के निर्माण कार्य के साथ-साथ धान के काम में हाथ बंटा रहा था।

घटना वाले दिन रोहित अपने मौसी के लड़के के साथ सुबह कुरुद मंडी गया था। रात को घर लौटने के बाद जब परिवार के साथ खाना खा रहा था, तभी बाहर कुछ युवकों की गाली-गलौज की आवाजें आईं। शोर सुनकर रोहित उन्हें समझाने के लिए बाहर गया, लेकिन बात बढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शी यादराम ढीमर ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों में सवार करीब पांच युवक वहां पहुंचे और रोहित से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि डर का माहौल बनाते हुए पिस्टल दिखाकर आसपास मौजूद लोगों को धमकाया।

गंभीर रूप से घायल रोहित को तत्काल धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में गुस्से और डर का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला