होली खेलने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटीं पुलिस



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में होली के दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि राजीव नगर, भिलाई निवासी सौरभ सोनकर (24 वर्ष) अपने घर में फंदे पर लटके हुए मिले। सूत्रों कि माने तो होली के दिन वह परिजनों के साथ सामान्य रूप से त्योहार मना रहा था और दिन में परिवार के साथ होली भी खेली थी।

जिसके बाद रात में परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए भिलाई के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में परिजन और परिचित पहुंच गए जिससे कुछ देर के लिए माहौल भावुक हो गया। परिजन पहले उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में शव को उसी अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया गया।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS BHILAINEWS VAISHALINAGARNEWS DURGVAISALINAGARTHANANEWS HOLIKHELNEKEBAADYUVAKKIMAUTNEWS FANSIKEFANDEPARLATKAMILASHAVNEWS GHARMEFANSIPARLATKAMILASHAVNEWS

You might also like!