राजनीति
कलंगपुर से ऑपरेट हो रहा अमानक कीटनाशकों का सिंडिकेट,धमतरी,कुरूद,सोनपुर,झिरिया,देमार सहित जिले के कई बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों को सप्लाई
रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने लगातार प्रयास कर रही है।इस उद्देश्य को सफल बनाने कृषि के क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी योजना संचालित कर रही है जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा(PMFBY), योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY), प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (Soil Health Card) तमाम बड़ी योजना संचालित होने बावजूद किसानों की आय दोगुनी नहीं हो पाई है।कारण है अमानक खाद्य,नकली कीटनाशक का बाजारों में खपना धमतरी जिला में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता इसका बड़ा कारण है।लिहाजा आज भी धमतरी जिले में किसान कर्ज तले दबने मजबूर है।
ज्ञात हो कि धमतरी जिले में लगातार अमानक कीटनाशक,घटिया फंगीसाइड सहित नकली खाद्य का व्यापार चरम पर है।इस अनैतिक कार्य में विभागीय संलिप्तता वृहद है।यही कारण है,कि जिले में कृषि का स्तर लगातार घट रहा रहा है।
उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में इन दिनों अमानक कीटनाशक के अवैध व्यवसाय को बढ़ावा मिल रहा है।निरीक्षण के अभाव में धमतरी के बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों के गोदामों में अमानक कृषि दवाई का जखीरा भरा पड़ा है।विभागीय उदासीनता और संलिप्तता के कारण नकली दवाइयों की पहुंच अब किसानों तक हो रहा है।ये भी तय है कि किसानों को ऐसे में तगड़ा नुकसान भी उठाना पड़ेगा। किसानों की आंखों की चमक एक बार फिर फीकी पड़ती दिखाई दे रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमानक कीटनाशकों का सिंडिकेट कलंगपुर से ऑपरेट हो रहा यहां एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर है जो ब्रांडेड कंपनी के कीटनाशको को भी पानी के भाव बेच रह है।वहीं हमारे संवाददाता ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों के अधिकारियों से बात किया तो उनका मानना है कि ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों का मार्केट प्राइज इतनी सस्ती हो ही नहीं सकती।अब ऐसे में सस्ती कीटनाशक दवाइयों की नकली और गुणवत्ताहीन होने की पूर्ण संभावना है।
वहीं विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कलंगपुर के डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांडेड कंपनियों का हूबहू नकली उत्पाद स्थानीय कंपनियों से पैकिंग करवाता है।पैकिंग मटेरियल को ब्रांडेड कंपनियों का रैपर लगाकर धमतरी, कुरूद, झिरिया, सोनपुर, देमार के बड़े दुकानों में कंपनी से सस्ते दाम पर डिस्ट्रीब्यूटर को सप्लाई कर देता है।ऐसे डिस्ट्रीब्यूटरों के दुकान में सस्ते के चक्कर में किसानों की भीड़ लगी रहती है।
आईएसआई मानकों को दरकिनार कर अमानक कीटनाशक का बाजारों में वितरण
गुणवत्ता मानकों में आईएसआई होलोग्राम को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।कीटनाशक कंपनियों ने गुणवत्ता मानक को दरकिनार कर बगैर होलोग्राम के कीटनाशकों का वृहत पैमाने पर उत्पादन कर रहा है।अन्य प्रांतों से बल्क में केमिकल आयात कर छोटे छोटे पैंकिंग मे तब्दील कर डिस्ट्रीब्यूटर को सप्लाई कर रहे हैं। यह खेल का संचालन बालोद जिले कलंगपुर से किया जा रहा है।
प्रदेश में कुकुरमुत्ते कि तहत खुल रहे कीटनाशक प्लांट,गुणवत्ता मानकों को कर रहे दरकिनार
कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में ढेरों विकल्प है।प्रदेश में बढ़ती व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए कीटनाशक कंपनियों का रेला लगा हुआ है।राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में कीटनाशक प्लांटों को हरी झंडी दी जा रही है।विभागीय अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण का ढकोसला रिपोर्ट उच्च कार्यालयों को सौंप कर पूंजीपतियों के हित में कीटनाशकों के प्लांट को मान्यता दिलवाने में सहयोग कर रहे है।जिसके कारण प्रदेश की जनता विषैले अनाज खाने की मजबूर होंगे।
वहीं अमानक कीटनाशक के व्यापार पर DDA मोनेश साहू चुप्पी साधे है। ना तो वह कार्यवाही करने के मूड में है और न ही पत्रकारों के सवालों का जवाब देना चाहते है यही कारण है कि वह किसानहित के मुद्दों को प्रकाशित करने वाले पत्रकारों का कॉल तक रिसीव नहीं करते।