Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
जुए में गिरफ्तारी के बाद भी चेहरे पर मुस्कान, सामने आई तस्वीर को लेकर चर्चा
राजनीति

जुए में गिरफ्तारी के बाद भी चेहरे पर मुस्कान, सामने आई तस्वीर को लेकर चर्चा

05 Sep 2026 531 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,धमतरी। शहर में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच जालमपुर इलाके में काट-पत्ती जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने राठी गोदाम के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 55 हजार 650 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश बरामद करने का दावा किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालमपुर क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकील अहमद (26), गोपाल साहू (32), दीपक कोसरिया (26), अजमद हुसैन (35), सुनील मेश्राम (26) और दुर्गेश्वर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से नकदी और ताश की गड्डियां जब्त करने की बात कही है।

गिरफ्तारी की तस्वीरों को लेकर चर्चा

कार्रवाई के बाद सामने आई तस्वीरों में आरोपी पुलिसकर्मियों के सामने सामान्य और कुछ तस्वीरों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जुआ खेलने के आरोप में पकड़े जाने के बाद आरोपी इतने बेफिक्र क्यों दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, केवल तस्वीरों के आधार पर आरोपियों के रवैये या पुलिस कार्रवाई के प्रभाव को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

एएसपी ने क्या कहा?

एएसपी डीसी पटेल ने बताया कि मुखबिर से जालमपुर क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया।

एएसपी के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 55,650 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 (2) के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला