View updated successfully अभनपुर से डोंगरगढ़ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 घायल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
अभनपुर से डोंगरगढ़ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 घायल
राजनीति

अभनपुर से डोंगरगढ़ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 घायल

12 Oct 2026 2,607 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर के अभनपुर क्षेत्र से डोंगरगढ़ बमलाई देवी के दर्शन के लिए पैदल निकले श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा हो गया। सोनपुर मंडी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर क्षेत्र के ग्राम नायकबांधा निवासी एक व्यक्ति 11 अक्टूबर 2026 को अपने गांव के 9 अन्य लोगों के साथ डोंगरगढ़ स्थित बमलाई देवी के दर्शन के लिए पैदल निकले थे। समूह के तीन लोग आगे चल रहे थे, जबकि सात लोग पीछे थे। इसी दौरान जब वे ग्राम सोनपुर मंडी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात पिकअप वाहन ने आगे चल रहे तीन श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी।

हादसे में पारस यादव, खिलायन और खेगन देशलहरे घायल हो गए। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को पाटन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद तीनों को अभनपुर के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के संबंध में शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे को सोनपुर गांव के कुछ लोगों सहित उसने और लीला राम साहू, धनेन्द्र तथा टेमन टंडन ने देखा या उसके संबंध में जानकारी प्राप्त की। शिकायतकर्ता ने 12 अक्टूबर 2026 को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे अज्ञात पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला