View updated successfully अमित शाह के आवास पर दिल्ली के नये सीएम के नाम को लेकर हुई बैठक,जाने किसका नाम आ रहा सामने
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
अमित शाह के आवास पर दिल्ली के नये सीएम के नाम को लेकर हुई बैठक,जाने किसका नाम आ रहा सामने
राजनीति

अमित शाह के आवास पर दिल्ली के नये सीएम के नाम को लेकर हुई बैठक,जाने किसका नाम आ रहा सामने

09 Feb 2025 476 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ भाजपा ने दिल्ली में बिना सीएम फेस को आगे किए चुनाव लड़ा था वही 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है वही बतादे कि दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद अब मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। आज सीएम फेस पर मुहर लगाने और सरकार गठन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए नामों पर चर्चा हुई जहां जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इससे पहले चुनावी नतीजे आने के बाद शनिवार शाम को भाजपा दफ्तर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ शपथग्रहण और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई थी।


इधर सूत्रों कि माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है बतादे कि PM मोदी 10 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस जा रहे हैं जहां से 14 फरवरी की रात को वापस लौटेंगे। इसके बाद ही दिल्ली में शपथ ग्रहण हो सकता है यह शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा, इसमें एनडीए के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा।


साथ ही बताया गया कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे इस दौरान वह सभी को बधाई देंगे और सरकार बनाने को लेकर भी चर्चा की संभावना है वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इधर अधिकारियों कि माने तो आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा हालांकि पार्टी को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो पर आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं, आतिशी के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला