Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
शारदीय नवरात्रि पर अम्बा देवी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, ज्वारा पूजन और महाआरती के साथ होंगे विशेष आयोजन
राजनीति

शारदीय नवरात्रि पर अम्बा देवी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, ज्वारा पूजन और महाआरती के साथ होंगे विशेष आयोजन

03 Oct 2026 259 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। श्री शाकद्वीपीय ब्राम्हण समाज ट्रस्ट, श्री अम्बा देवी मंदिर, सत्ती बाजार रायपुर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, ज्वारा पूजन, महाआरती, हवन, कन्या पूजन सहित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार को प्रतिपदा के साथ होगी। मंदिर स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक तथा घरों में घटस्थापना का समय सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक निर्धारित किया गया है। नवरात्रि के दौरान माता अम्बा का प्रतिदिन विभिन्न फलों के रस एवं पुष्पों से विशेष अभिषेक किया जाएगा।

आयोजन के तहत 18 अक्टूबर रविवार को सप्तमी के अवसर पर सुबह ज्वारा पूजन किया जाएगा। इसी दिन शाम 7:30 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। बताया गया है कि मंदिर में महाआरती की परंपरा करीब 27 वर्षों से चली आ रही है।

19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10 बजे से हवन प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 2 बजे होगी। हवन आचार्य पं. जितेन्द्र नारायण गोपाल शर्मा के मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 12 बजे नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रसादी वितरण होगा।

11 से 20 अक्टूबर तक देवी भागवत कथा

नवरात्रि महोत्सव के साथ श्री अम्बा देवी मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भी आयोजन होगा। कथा 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कथा का वाचन प्रयागराज के पंडित जयप्रकाश, पुत्र स्व. श्री शिवप्रसाद शास्त्री द्वारा किया जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भागवत कथा का समापन होगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सामाजिक सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से नवरात्रि महोत्सव और भागवत कथा में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष जितेन्द्र लक्ष्मीनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष मयूर गिरधर शर्मा, सचिव श्रवण गुलाबचंद शर्मा, भवन प्रभारी गोविन्द शर्मा, मंदिर प्रभारी महेंद्र शर्मा (गिनू) एवं ट्रस्टी दिलीप छापरवाल सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन में सक्रिय रहेंगे। इसके साथ ही ट्रस्ट ने नवनिर्माणाधीन भव्य शिवसूर्य मंदिर के लिए भी समस्त सामाजिक सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला