अभनपुर post authorUser 1 05 November 2025

अभनपुर के गांव में बैल-दिखावे और जड़ी-बूटी बेचने के बहाने सक्रिय गिरोह पकड़ा गया, 31 लाख का सोना बरामद



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में नंदी बैल दिखाने और दवा-जड़ी बूटी बेचने के बहाने घूमने वाले अज्ञात व्यक्तियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की जा रही है। इसी बीच एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 420 के प्रकरण में 31 लाख रुपये मूल्य के सोने के साथ फरार आरोपी गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह पिछले दो दिनों से उल्बा के बंगाली भाठा क्षेत्र में रुका हुआ था। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने अभनपुर थाना पुलिस के सहयोग से रात करीब 3 बजे छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी कर लोगों से सोना और नकदी हड़पने का काम करता था। महाराष्ट्र पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में थी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति बैल दिखाने, ताबीज–जड़ी बूटियां या चमत्कारी इलाज का दावा करते हुए घरों में प्रवेश करे तो तुरंत स्थानीय पुलिस या ग्राम प्रतिनिधियों को सूचना दें।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS ABHANPURNEWS ULBANEWS GAINMEBAILDIKHANEKEBAHANELUTNEWS DAVAIDIBECHNEKEBAHANELUTNEWS SONAKESATHPAKDAYAAROPINEWS 31LAKHRUPAYEKASONABARAMADNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER