तालाब में नहाने के दौरान बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 माह में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले के छाल रेंज से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। बीती रात तालाब में नहाने के दौरान एक हाथी शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल के बीच नहाते समय शावक बड़े हाथी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद पूरा हाथी दल रातभर तालाब किनारे मौजूद रहा और लगातार चिंघाड़ता रहा।

जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पिछले कई दिनों से करीब 70 हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब 8 बजे पुसल्दा गांव के जंगल स्थित आमामुड़ा तालाब में हाथियों का एक दल पानी में उतरा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि शावक की मौत के बाद एक मादा हाथी ने उसे तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद हाथियों का पूरा झुंड देर रात तक शव के आसपास मंडराता रहा। हाथियों की आवाज और असामान्य गतिविधियों से इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंच गया, लेकिन सुबह तक हाथियों का झुंड मृत शावक के आसपास ही मौजूद रहा। सुरक्षा कारणों से वन अमला शव के पास नहीं पहुंच सका। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAYGADHNEWS CHALRENGNEWS RAYGADHCHALRENGNEWS HATHISAVAKKIMAUTNEWS TALABMENAHANEKEDAURANHATHISAVAKKIMAUTNEWS

You might also like!