Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 04 July 2026

अभनपुर में आज होगा छत्तीसगढ़िया वाणिज्य महासंघ का व्यापारिक प्रशिक्षण,कारोबार बढ़ाने के मिलेंगे गुर



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, अभनपुर इकाई के तत्वावधान में शनिवार 4 जुलाई को व्यापारियों, युवा उद्यमियों और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक दिवसीय व्यापारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पटेल होंडा शोरूम, धमतरी रोड, अभनपुर में होगा।

कार्यक्रम में कॉर्पोरेट ट्रेनर, बिजनेस कोच और मोटिवेशनल स्पीकर नरेंद्र देवांगन प्रतिभागियों को कम्युनिकेशन एवं सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी नेतृत्व, सेल्स मैनेजमेंट, उद्यमिता, बिजनेस ग्रोथ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग पर प्रशिक्षण देंगे। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ एवं मोटिवेशनल स्पीकर रजनी चंदवंशी महिला सशक्तिकरण, व्यवहारिक नेतृत्व, संबंध प्रबंधन, कार्य-जीवन संतुलन, कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स और काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगी।

महासंघ के अनुसार, बदलते कारोबारी परिवेश और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए नई तकनीकों की जानकारी, प्रभावी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी अपने व्यवसाय को नई दिशा और गति दे सकें।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पौधों का वितरण किया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया सहित संस्था के पदाधिकारी और क्षेत्र के अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल ने सभी व्यापारियों, युवा उद्यमियों और व्यवसाय से जुड़े लोगों से समय पर पहुंचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, ABHANPUR NEWS, RAIPUR ABHANPUR NEWS, ABHANPUR ME AAJ HOGA VYAPARIK PRASHIKCHAN NEWS, CHHATTISGARIYA VANIJYA MAHASANG NEWS, CHHATTISGARIYA VANIJYA MAHASANG KA VYAPARIK PRASHIKCHAN NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER