धमतरी post authorUser 1 29 November 2025

धान की खरही में आग लगने से चार किसानों का 80 क्विंटल धान जलकर राख



post

पब्लिक स्वर,कुरूद। कुरूद के ग्राम बगदेही में शुक्रवार रात धान की खरही में आग लगने से चार किसानों का करीब 80 क्विंटल धान जल गया। किसानों ने बताया कि इस घटना से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। कुछ दिन पहले भी इसी गांव में एक किसान के खेत में आगजनी की घटना हुई थी, जिससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं।


कैसे हुई आगजनी

किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी साहू और गिरधर साहू ने कुछ दिन पहले अपने खेतों में धान की कटाई कर चार अलग-अलग खरही बनाकर रखी थी। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन खरही में आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने पर किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। गांव के लोगों ने भी सहयोग किया और ट्रैक्टर से टैंकर में पानी लाया, लेकिन खेत खार क्षेत्र में होने के कारण पानी समय पर नहीं पहुंच पाया। देखते ही देखते चारों खरही जलकर राख हो गईं।


कितना हुआ नुकसान

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार –

* सुधीर साहू: 75 डिसमिल फसल

* गिरधर साहू: 75 डिसमिल फसल

* कृष्णा साहू: 70 डिसमिल फसल

* परदेशी साहू: 1 एकड़ फसल

इन सभी की फसल पूरी तरह जल गई।


किसानों की मांग

लगातार आगजनी की घटनाओं से परेशान किसानों ने पुलिस प्रशासन से फसल की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाने, दोषियों पर कार्रवाई करने और नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS KURUDNEWS DHANKIKHARHINEWS DHANKIKHARHIJALKARRAKHNEWS 80KUNTALDHANJALANEWS DHANKIKHARHIMEAAGNEWS 80KUNTALDHANJALKARRAKHNEWS 4KISANOKADHANNEWS 4KISANOKADHANJALANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER