Header Ad


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 7 अभियंताओं को मिली पदोन्नति, आदेश जारी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 7 उप अभियंता (सिविल) को पदोन्नति देते हुए उन्हें सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर नियुक्त किया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक वेतन मिलेगा।


जारी आदेश के अनुसार, विनोद कुमार सिंह को सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड डोंगरगढ़ से पदोन्नत कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (सिविल) उपखण्ड राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है। वहीं, रेवेन्द्र महोबिया को बालोद से पदोन्नति देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी में स्थानांतरित किया गया है।


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पदोन्नति विभागीय सेवा नियमों के तहत की गई है। इससे विभागीय कार्यों में गति आएगी और पेयजल तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS LOKSVASTHAYYANTRIKIVIBHAGNEWS 7BAHIYANTAOKOMILIPADONNATINEWS PADONNATINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER