View updated successfully बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम 🔴 साय सरकार का शिक्षा और पेयजल पर फोकस, कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्तावों को मंजूरी 🔴 हादसों के साये में सफर करने मजबूर विद्यार्थी! सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन 🔴 गौठान में गौमाताओं के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की अपील, पैरा दान करने वाले किसानों को मिलेगा पाटन दानवीर रत्न सम्मान
बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल
राजनीति

बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

04 Nov 2025 1,203 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मेडिकल यूनिट और आपदा राहत टीम को भेजा है। हादसे के कारण बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है।

ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से रेल यातायात बहाल होने में समय लग सकता है। हादसे के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-कटनी सेक्शन देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है, जहां माल और पैसेंजर ट्रेनों की लगातार आवाजाही रहती है। इस भीषण टक्कर ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला