Header Ad


डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 वर्षीय बच्चा, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव



post

पब्लिक स्वर,पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अमरपुर गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 13 वर्षीय बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से नाराज होकर बच्चा घर से निकल गया था। अगले दिन उसका शव खेत के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी समर सिंह पोरते (13) को उसके पिता बुधराम सिंह पोरते ने मंगलवार शाम किसी बात को लेकर डांटा था। इसके बाद समर नाराज होकर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक पेड़ पर समर का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, GPM NEWS, GAURELA PENDRA MARVAHI NEWS, PENDRA NEWS, PITA KI DANT SE AHAT NEWS, 13 VARSHIYA BACCHE KI FANDE PAR LATAKTE MILI LASH NEWS, PITA KI DANT SE AHAT HOKAR NIKLA BACCHA NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER