पब्लिक स्वर,रायपुर/ प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को आईएएस पर पदोन्नत किया गया है वहीं जानकारी है कि डीओपीटी ने इस संबंध में आज आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है, जानकारी है कि डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को पदोन्नत किया है। वही आईएएस पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में हीना अनिमेश नेताम, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, रीता यादव, लोकेश कुमार, तनुजा सलाम, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर और डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल है।