View updated successfully निर्देशों का पालन नहीं करने पर एनएसयूआई के 10 नेताओं को किया गया निलंबित
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धान खरीदी से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दूसरे ब्लॉक में पोस्टिंग का चक्काजाम कर किया विरोध 🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी
निर्देशों का पालन नहीं करने पर एनएसयूआई के 10 नेताओं को किया गया निलंबित
राजनीति

निर्देशों का पालन नहीं करने पर एनएसयूआई के 10 नेताओं को किया गया निलंबित

16 Nov 2022 185 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। यूथ कांग्रेस में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के 10 पदाधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में भिलाई से सक्रिय पदाधिकारी आकाश कन्नौजिया का नाम भी शामिल है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सचिवालय राजीव भवन शंकर नगर रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन) हेमंत पाल ने 15 नवंबर को यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी प्रदेश में कई ऐसे पदाधिकारी हैं, जिन्होंने इन निर्देशों का पालन न करने का काम किया है।संगठन ने ऐसे करने वाले 10 लोगों का नाम पूरे प्रदेश से चुना है। इसमें भिलाई से आकाश कनौजिया का नाम शामिल है। इसके अलावा अमनदीप भट्टी, पूनम तिवारी, ऐश्वर्या यदु, राजा यादव, आकाश कुर्रे, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी कृतिब्रत मंडल और उमेश शर्मा का नाम शामिल है। इन सभी को एनएसयूआई की सदस्यता व पद की जिम्मेदारी से निलंबित किया गया है।

गाज गिर सकती है और भी लोगों पर

एनएसयूआई के पदाधिकारियों में आपसी खींचतान की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे रोकने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने ऐसे सभी पदाधिकारियों की सूची बनवाई थी। इसके बाद उनके ऊपर खुद भी नजर रखी। जब उनको लगा कि आरोप काफी हद तक सही हैं, तो उसके बाद इनके ऊपर कार्रवाई की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कई नाम और भी रडार पर हैं, जिनके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला